नई दिल्ली। आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी नई आणविक तकनीकों और उनके संभावित अनुप्रयोगों के आगमन के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। पादप जीनोम संपादन अनुप्रयुक्त जैविक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में सबसे अधिक उन आशाजनक तकनीकों में से एक है जिसके व्यापक क्षेत्रों में एक विशाल आर्थिक संभावनाएं हैं।
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने व्यापक विचार–विमर्श के माध्यम से जीनोम संपादित पौधों के सुरक्षा मूल्यांकन के लिए मसौदा दिशानिर्देशों के विकास की पहल कर ली है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 30 मार्च 2022 को ऐसे जीनोम संपादित पौधों की एसडीएन-1 और एसडीएन-2 श्रेणियों की छूट के लिए एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया जो पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के नियम 1989 के प्रावधान 7 से 11 (दोनों शामिल हैं) से इतर प्रविष्ट कराए गए डीएनए से मुक्...
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने GeM पर 10,000 करोड़ रुपये का खरीद मूल्य पार किया, पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम बना सेल नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) की स्थापना के बाद से, GeM के माध्यम से 10,000 (दस हजार) करोड़ रुपये के खरीद मूल्य (procurement value) को पार करने वाला पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) बन गया है । ये सेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
GeM के साथ साझेदारी करने में सेल सबसे आगे रहा है। सेल ने GeM पोर्टल की पहुंच बढ़ाने के लिए इसकी विभिन्न कार्यक्षमताओं को बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। सेल ने GeM पोर्टल में वित्त वर्ष 18-19 में 2.7 करोड़ रुपये की खरीद कर एक छोटी सी शुरुआत की थी जो इस साल 10,000 करोड़ रुपये के कुल मूल्य को पार कर चुकी है।
संयोग से सेल पिछले वित्त वर्ष में रु 4,614 करोड़ ...
नई दिल्ली। कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की जगह फिलहाल पार्टी के कार्य संचालन के लिए स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में गांधी परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कुल 47 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को इसमें रखा गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह फिलहाल यह कमेटी काम करेगी।
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण करने के साथ ही कांग्रेस वर्किंग केमेटी के सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC के सगंठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, एआईसीसी के महासचिव और इंचार्ज ने अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसे में तय माना जा रहा था कि एक ऐसी कमेटी का गठन फिलहाल तुरंत किया जाएगा तो पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर संचालन कर सके। जिसके बाद यह फैसला किया गया।
रा...
गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में "मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा" पर एक उच्चस्तरीय क्षेत्रीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव राज्य के मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री / प्रशासकों के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारे संविधान ने कानून और व्यवस्था को राज्यों का मुद्दा बनाया है और ये उचित भी है।लेकिन विगत चार दशकों में कई इस प्रकार के अपराध अपराध अलग-अलग पद्धतियों से अस्तित्व में आए हैं जिनकी प्रकृति ना केवल राष्ट्रीय है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय भी है, जैसे ड्रग्स की तस्करी और इसका प्रसार। ये देश की सीमाओं के दूसरी ओर से...
नई दिल्ली। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियोंं ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह इसलिए ताकि अब कांग्रेस के नए प्रमुख अपने मुताबिक नई टीम को नियुक्ति दे सकें। वैसे नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद इस तरफ इस्तीफा देना कोई नई बात नहीं है यह कांग्रेस की परम्परा रही है। अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की परंपरा बनी हुई है, इसका मकसद है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आस्था प्रकट की जा सके और साथ ही नए पदाधिकारियों को वो अपने मुताबिक नियुक्ति दे सकें। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने अपना बयान भी जारी किया। और बताया कि 'सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआइसीसी महासचिवो...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। यह चिंतन शिविर 27 और 28 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया जा रहा है।
इस चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) व केन्द्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के महानिदेशक भी शामिल होंगे। गृह मंत्रियों का यह चिंतन शिविर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण में घोषित पंच प्रण के अनुरूप आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने का एक प्रयास है।
सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप यह शिविर, केन्द्र और राज्य स्तर पर विभिन्न हितधारकों के बीच योजना एवं समन्वय के मामले में अधिक तालमेल सुनि...
नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के लगता है भारत में अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यों नहीं जब व्यापार चलाने के लिए नियमों की पालना नहीं की जा रही हो। ऐसे में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एक बार फिर से गूगल पर भारी जुर्माना ठोका है।
इस बार गूगल पर 113.04 मिलियन डॉलर यानी करीब 936.44 करोड़ रुपये का फाइन लगाया है। जुर्माना मार्केट में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करने और इसके जरिए पेमेंट ऐप और इन ऐप पेमेंट सिस्टम को नाजायज ढंग से बढ़ावा देने के आरोप में लगाया गया है। कमीशन ने गूगल से अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी में सुधार करने को भी निर्देशित किया है। गौर रने वाली बात यह है कि इससे पहले सीसीआई ने पिछले गुरुवार भी गूगल पर भारी जुर्माना लगाया था।
गूगल पर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार जुर्माना लगाने का एलान करते हुए उसे यह चेतावनी भी दी गई है कि वो अपने बिजनेस में गलत तौर तरी...
नई दिल्ली। पिछले 13 सौ सालों में दीपावली पर सूर्य ग्रहण का ऐसा योग बना है जब बुध, गुरू, शुक्र, शनि सब अपनी अपनी राशि में हैं। इसका सूतक मंगलवार सुबह 4 बजे से शुरू हुआ जो भारत में करीब 2 घंटे तक दिखाई दिया। ऐसे में सूतक के कारण इस साल दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतर रहा। अब गोवर्धन पूजा बुधवार यानी 26 अक्टूबर को होगी। इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा। जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा।
अब ऐसा योग एक बार फिर दीपावली के मौके पर 2032 में 3 नवंबर में बनेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान पूरे देश में लोग विभिन्न जिज्ञासाओं और सवालों से घिरे नजर आए। मसलन सूर्य ग्रहण का किस राशि पर क्या असर होगा, क्या गोवर्धन पूजा एक दिन बाद करना ठीक रहेगी, लक्ष्मी जी की चौकी कब हटानी है, ग्रहण के दौरान पानी और खाने को सुरक्षित कैसे रखें। इसकी पवित्रता...
नई दिल्ली। बात 1940 से 1945 तक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल की। चर्चिल सेना के अफसर, इतिहासकार, जाने माने लेखक और कलाकार भी रहे। बड़े विद्वान माने जाते थे लेकिन भारत से वो हमेशा खार खाते थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चर्चिल ने कहा था कि 'अगर भारत को आजाद किया गया तो सत्ता गुंडों और मुफ्तखोरों के हाथ में चली जाएगी। सभी भारतीय नेता बहुत ही कमजोर, भूसे के पुतले जैसे होंगे।' और महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर बताया था।
पर बड़े बुजुर्गों ने कहा कि अपनी जुबान से कोई भी अपशब्द निकालने या छोटी बात करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। वरना वक्त कभी भी पलट सकता है। जिस ब्रिटेन का भारत गुलाम रहा और जिस देश के पीएम ने भारत को लेकर इनती ओछी बात कही, आज उसी देश पर उन्हीं महात्मा गांधी के देश के लोग राज करने जा रहे हैं। अब उसी ब्रिटेन की कमान एक भारतीय मूल के शख्स ऋषि सुनक के हाथों मे...
नई दिल्ली। व्हाट्स एप मंगलवार दोपहर साढे बारह बजे अचानक डाउन हो गया। दुनिया के कई देशों में वॉट्सऐप सर्विस डाउन हो गई. भारत में कई राज्यों में भी यूजर्स को परेशानी झेलनी पडी। डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद सर्विस बहाल हो गई, और दोपहर साढ़े 12 बजे डाउन हुआ मैसेंजर एप 96 मिनट बाद 2 बजकर 6 मिनट पर फिर शुरू हो गया। यूजर्स ने मेटा ओन्ड मैसेंजर सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की है।
वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर के बाद यह ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी। वॉट्स एप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। कई यूजर्स ने इसे मोबाइल की कमी समझकर कई बार रिस्टार्ट भी किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो समझ आ गया कि व्हाट्स एप डाउन हो गया।
आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर भी सैंकड़ों लोगों ने परेशानी होने की रि...