India

सशस्त्र बलों के साथ PM मोदी ने मनाई दिवाली

कारगिल। सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, प्रधानमंत्री ने यह दिवाली भी कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ मनाई। वीर जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल की धरती के प्रति श्रद्धा उन्हें हमेशा सशस्त्र बलों के वीर पुत्र-पुत्रियों की ओर खींचती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "वर्षों से, आप मेरे परिवार का एक हिस्सा रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जवानों की उपस्थिति में दिवाली की मिठास बढ़ जाती है और उनके बीच मौजूद दिवाली की रोशनी उनके हौसले को बुलंद करती है। उन्होंने कहा, “एक तरफ देश की संप्रभु सीमा हैं, और दूसरी ओर समर्पित सिपाही, एक ओर मातृभूमि की ममतामयी मिट्टी है तो दूसरी ओर वीर जवान। मैं कहीं और इस तरह की दिवाली की उम्मीद नहीं कर सकता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वीरता और बहादुरी की इन गाथाओं का जश्न मनाता है जो ह...

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह के साथ 24 अक्टूबर, 2022 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया और फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। सीडीएस ने नौशेरा सेक्टर के युद्ध स्मारक नमन स्थल पर माल्यार्पण किया और देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। जनरल अनिल चौहान को फील्ड कमांडरों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मौजूदा सैन्य स्थिति और सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण पर्वतीय इलाके और मौसम की स्थिति के बावजूद जारी रक्षा अवसंरचना के विकास एवं सैन्य तैयारियों की भी समीक्षा की। सीडीएस ने सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्हें पेशेवर दक्षता विकसित करने और भारतीय सेना के साहस तथा वीरता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का आ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने देशवासियों को दीपावली के मुकद्दस मौके पर शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है, "दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे देश के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दिवाली खुशी और उल्लास का त्योहार है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। दिवाली का त्योहार आपसी सहयोग तथा सद्भाव की भावना को और मजबूत करने का भी अवसर होता है। दिवाली का प्रकाश उस ज्ञान का प्रतीक है, जो हमारे आंतरिक और बाहरी अज्ञान के सभी अंधकार को दूर करता है। हमारे जीवन में दीये की तरह ऊर्जा और प्रकाश फैले। लोगों के मन में वंचितों की मदद करने की भावना गहरी हो और हम सभी 'शुभ' और 'लाभ' की अपनी परंपरा को जारी रखें।...

राजस्थान में विभिन्न बोर्ड के गठन को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के हर वर्ग के समग्र विकास एवं आर्थिक उत्थान के लिए राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड, राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड तथा राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।   राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड गहलोत की इस स्वीकृति से चर्म व्यवसाय से संबंधित व्यक्तियों के जीवन स्तर में वृद्धि होगी एवं उनका आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इस बोर्ड के गठन से राज्य के औद्योगिक विकास में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी। साथ ही, उनके कार्यस्थल एवं विकास स्थल पर समस्त आधारभूत सुविधाओं यथा सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, उत्पादों के विपणन हेतु मार्केटिंग सेन्टर विकसित हो सकेंगे। इस व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को आधुनिक तकनीक आधारित चर्म रंगाई एवं अन्य उत्पादों हेतु देश में प्रतिष्ठि...

भारत ने पाकिस्तान को क्रिकेट के महामुकाबले में हराया, एक दिन पहले देश में मनी जीत की खुशी में दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर देश को दिवाली का गिफ्ट दिया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने यह मैच हुआ। भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मुकाबले में मेलबर्न में विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया दिया। कोहली ने अलावा हार्दिक पंड्या ने 40 रनों का पारी खेली. पंड्या ने 30 रन देकर 3 विकेट भी लिए।...

पीएम मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान में, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान आएंगे और उनके इस दौरे के दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। उनका बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में अहम दौरा तय किया गया है। माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव और इसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह दौरा काफी अहम है। दौरे को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री एक नई रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी का मानगढ़ दौरा गुजरात चुनाव प्रचार का ही हिस्सा है। मगर इसे पीएमओ के कार्यक्रम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। यही वजह है कि राजस्थान में यह संगठन का कार्यक्रम होने के बजाय पीएओ का कार्यक्रम है। संभावना है कि इसमें राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, उन्हें इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। मानगढ़ दौरे से पीएम मोदी आदिवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राजस्...

चुनावों से पहले गहलोत सरकार का बड़ा मास्टर स्ट्रोक, 1 लाख 10 हजार से अधिक संविदाकर्मियों नियमित किया जाएगा

संवेदनशील सरकार की अभूतपूर्व मानवीय पहल संविदाकर्मियों को नियमित कर रही सरकार राजस्थान कॉन्टे्रक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 लागू - 1 लाख 10 हजार से अधिक संविदाकर्मियों को मिलेगा लाभ जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राज्य में ‘राजस्थान कॉन्टे्रक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022’ लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये नियम राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों पर लागू होंगे। प्रदेश के 1 लाख 10 हजार से भी अधिक संविदाकर्मियों को इन नियमों के दायरे में लाकर लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए गहलोत के इस निर्णय से दीपावली के अवसर पर इन संविदाकर्मियों के जीवन में उजियारे की राह प्रशस्त होगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय प्रवर्तित एवं राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी...

महालक्ष्मी माता तो वहां विराजी हैं जहां कभी सोने-चांदी के सिक्के ढलते थे

जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत). अष्ट सिद्धि और नव निधि के आधार पर बसें ढूंढाड़ में जयपुर रियासत की महालक्ष्मी जी का सबसे पुराना मन्दिर चांदी की टकसाल में मौजूद हैं। पुरानी राजधानी आमेर की टकसाल बंद होने के बाद सवाई जयसिंह ने जयपुर के सिरह डयोड़ी बाजार में रामप्रकाश सिनेमा के सामने चांदी सोने की मुद्रा ढालने के लिए टकसाल की इमारत बनवाई थी। इस टकसाल में सिक्के ढालने का काम शुरू किया उससे पहले प्रकांड विद्वानों ने धन की देवी महालक्ष्मी जी का अनुष्ठान किया था। रियासत काल में माता महालक्ष्मी के इस मन्दिर में सुबह शाम आरती और विधि विधान से पूजा के बाद ही चांदी के सिक्के और सोने की मोहरे बनाने का का काम शुरू किया जाता था। इस टकसाल में मां लक्ष्मी के अलावा धन के रक्षक भैंरों जी महाराज की भी पूजा होती। टकसाल की इमारत के चारों कोनों में भोमिया जी को विराजमान किया गया है। कहते हैं कि रियासत क...

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले के जरिये 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान, 75,000 नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्त व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने धनतेरस की बधाई और शुभकामनाओं के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा, "बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। यह कड़ी है रोजगार मेला।" प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार एक कार्यक्रम के तहत 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। रोजगार मेले का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा, "हमने तय किया कि एक बार में ही नियुक्ति पत्र देने की परंपरा शुरू की जानी चाहिए ताकि परियोजनाओं को समय-सीमा के भ...

चीन में शी जिनपिंग की तानाशाही, पास में बैठे देश के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जबरन मीटिंग से बाहर निकाला

बिजिंग। चीन में शी जिनपिंग की तानाशाही लगातार बढती जा रही है। वो अपने उन तमाम विरोधियों और चुनौती देने वाले नेताओं को निपटाने में लगे हैं जो उनकी या तो बात नहीं मानता या उनकी हां में हां नहीं मिलाता। यही कारण रहा कि उन्होंने अपने बाजू में बैठे बुजुर्ग नेता और देश के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जबरन मार्शल बुलाकर मीटिंग से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं जिनपिंग ने शंघाई पार्टी के प्रमुख हान झेंग, पार्टी एडवाइजरी हेड वांग यांग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के प्रमुख ली झांशु को भी पार्टी लीडरशिप से हटा दिया है। ली झांशु को जिनपिंग का बेहद करीबी माना जाता है। इनकी जगह जो नाम चर्चा में हैं उनमें डिंग शुशियांग, चेन मिनेरो, ली कियान्ग और हू चुनहुआ का नाम प्रमुख है। यह चारों ही नेता कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख लीडर्स माने जाते हैं। शनिवार को 7 दिनों से बीजिंग में चल रही चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी की ह...