India

मोदी ने गहलोत की तारीफ की तो पायलट ने साधा निशाना, बोले - इसी प्रकार PM ने सदन में गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी, उसके बाद का घटनाक्रम सबने देखा, जवाब में गहलोत ने कही यह बात

मोदी ने गहलोत की तारीफ की तो पायलट ने साधा निशाना, बोले - इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद की बड़ाइयां की थीं, उसके बाद का घटनाक्रम सबने देखा, जवाब में गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी। जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर सवाल उठाया है। पायलट ने बुधवार को कहा कि 'प्रधानमंत्री जी ने कल जो बयान दिए, जो बड़ाईयां कीं, मैं समझता हूं कि बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम है क्योंकि इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद साहब की बड़ाइयां की थीं और उसके बाद क्या घटनाक्रम पैदा हुआ, हम सबने देखा है, तो बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम था कल का, जो प्रधानमंत्री जी ने स्वत: ही बड़ाइयां की हैं। इसको मैं बड़ा दिलचस्प मानता हूं और इसे हल्के में नहीं लेन...

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन के मामले में राजस्थान एसीबी ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, इस वर्ष अक्टूबर माह तक 425 प्रकरण में की कार्रवाई

जयपुर। राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस वर्ष अक्टूबर माह तक 425 प्रकरण पी.सी. एक्ट के तहत पंजीकृत किए हैं। इनमें 390 ट्रेप, 18 आय से अधिक संपत्ति तथा 17 प्रकरण पद के दुरुपयोग के सम्मलित हैं। इससे पहले वर्ष 2021 में 414 प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे, जबकि वर्ष 2020 में 253 प्रकरण पी.सी. एक्ट के पंजीबद्ध हुए थे। ट्रेप की संख्या 390 इस अवधि की अब तक की सर्वाधिक है। यह संख्या वर्ष 2020 व 2021 में क्रमश: 225 व 361 थी। इस वर्ष अब तक 549 प्रकरणों में एसीबी मुख्यालय द्वारा निस्तारण आदेश अनुसंधान पूर्ण होने के उपरान्त दिए गए हैं। यह संख्या वर्ष 2020 में 189 व 2021 में 614 प्रकरणों की थी। बता दें कि राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। और यही कारण है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ...

सचिन पायलट का गहलोत गुट पर निशाना, बोले- नए कांग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के बागी विधायकों को दें सजा

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। अशोक गहलोत गुट की ओर से हाईकमान के आदेश पर बुलाई गई विधायकों की मीटिंग से दूरी बनाने और फिर गहलोत के सीएम की कुर्सी पर बने रहने के बाद अब वे सचिन पायलट के निशाने पर हैं। पायलट ने हाईकमान से मांग की है कि राजस्थान कांग्रेस के उन बागी विधायकों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए, जिन्होंने मीटिंग का बहिष्कार किया था। पायलट ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में अब अनिर्णय का माहौल खत्म हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं नए अध्यक्ष से अपील करूंगा कि वे अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ ऐक्शन लें। पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है। मैं नए अध्यक्ष से अपील करूंगा कि वे अनुशासनहीनता करने वाले लोगों के खिलाफ ऐक्शन लें। उन्होंने कहा कि राज्य में अब अनिश्चितता का माहौल खत्म होना चाहिए। पायलट ने कहा कि जिन विधायकों को नोटिस दिया गया है, उन्ह...

जोधपुर में अगले साल होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हैंडीक्रॉफ्ट एक्सपो

जयपुर। प्रदेश से निर्यात में बढ़ोतरी करने के लिए जोधपुर में अगले साल 11 से 13 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैंडीक्रॉफ्ट एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प से लेकर ज्वैलरी, सेरेमिक व अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद) चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने यह जानकारी काउंसिल की पांचवी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उद्योग भवन में आयोजित काउंसिल की बैठक में उन्होंने कहा कि निर्यातकों से मिलने व इसकी तैयारी के लिए 7 नवंबर को जोधपुर में अहम बैठक भी लेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने कहा कि जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हैंडीक्रॉफ्ट एक्सपो का आयोजन मुख्यमंत्री बजट घोषणा का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इसे और व्यापक बनाने और कई अन्य उत्पादों को जोडऩे के लिए इसे राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का नाम दिया ...

मोरबी पुल हादसे को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने जा रही कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस मोरबी पुल हादसे को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है। बीती रात तो कांग्रेस ने पूरे गुजरात में सभी जिलों में मोमबत्तियां जलाकर मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और आगे की रणनीति का इशारा भी कर दिया है। गुजरात में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मोरबी में हुए पुल हादसे पर सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। कांग्रेस ने मोरबी घटनाक्रम पर राज्य सरकार को घेरने का पूरा खाका तैयार कर लिया है। मोरबी में हुई घटना के चलते 31 अक्टूबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को एक दिन टाल दिया गया था। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि वह परिवर्तन यात्रा के माध्यम से गुजरात की पूरी जनता को गुजरात सरकार और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से होने वाली लूट और भ्रष्टाचार...

यह गैंगस्टर ले सकता है सलमान खान की जान, अब वाई प्लस सुरक्षा में रहेंगे भाईजान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी। सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है। गौरतलब है कि जून में सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी। सलमान खान को धमकी 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ समय बाद मिली थी। धमकी भरे पत्र में सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात कही गई थी। इसके बाद सलीम खान की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से कथित तौ...

वाणिज्यिक कर विभाग ने राजस्थान में अक्टूबर, 2022 में अब तक का उच्चतम जी.एस.टी. संग्रहण

जयपुर। राजस्थान सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने माह अक्टूबर-2022 में कुल 3370.51 करोड रूपये के शुद्ध जीएसटी राजस्व का अर्जन किया गया है जिसमें से 1228.88 करोड रूपये एसजीएसटी का नगद संग्रहण एवं 2141.63 करोड रूपये का आईजीएसटी भुगतान शामिल है। जो कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य द्वारा संग्रहित अब तक का अधिकतम जीएसटी राजस्व है तथा यह दूसरी बार है जब राजस्थान राज्य द्वारा जीएसटी राजस्व संग्रहण में 3000 करोड रूपये का आंकडा पार किया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर-2021 की तुलना में अक्टूबर-2022 में राजस्थान राज्य में राजस्व संग्रहण में 36.60 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22,में माह अक्टूबर-2021 तक की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह अक्टूबर-2022 तक जीएसटी के शुद्ध राजस्व संग्रहण में कुल वृद्धि 33.02 प्रतिशत हुई है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकडो के अनुसार संपूर्ण दे...

तिहाड़ जेल में अपनी सुरक्षा के लिए हर माह दिल्ली सरकार के मंत्री को दो करोड़ रुपये दे रहा है महाठग सुकेश? केजरीवाल ने कहीं यह बात...

नई दिल्ली। ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोप के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। सुकेश ने दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर तिहाड़ जेल में अपनी सुरक्षा के लिए हर माह दो करोड़ रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि वह अब तक 10 करोड़ रुपये सत्येंद्र जैन को पहुंचा चुका है। इसे लेकर जहां भाजपा आप पर हमलावर हो गई है। वहीं, आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे मोरबी कांड से जनता का ध्यान हटाने की साजिश बताया है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन अवैध लेनदेन के एक मामले में पहले से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी: BJP भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी हो गई है। अब तक वह योजनाओं के जरिए जनता के पैसे की लूट कर रही थी...

PM मोदी बोले- अशोक गहलोत हमारी जमात में थे सबसे सीनियर, अभी भी जो हम मंच पर बैठे हैं, उनमें अशोक गहलोत सबसे सीनियर मुख्यमंत्री

बांसवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 1500 आदिवासियों की शहीद स्थली मानगढ़ धाम पहुंचे। उन्होंने शहीद स्मारक का दौरा कर आदिवासियों को श्रद्धांजलि दी। यहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाते हमने साथ-साथ काम किया। अशोक गहलोत हमारी जमात में सबसे सीनियर थे। अभी भी जो हम मंच पर बैठे हैं, उनमें अशोक गहलोत सबसे सीनियर मुख्यमंत्री हैं। मोदी ने कहा कि मानगढ़ धाम को भव्य बनाने की इच्छा सबकी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र आपस में चर्चा कर एक विस्तृत प्लान तैयार करें और मानगढ़ धाम के विकास की रूपरेखा तैयार करें। चार राज्य और भारत सरकार मिलकर इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हालांकि उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा नहीं की। मोदी ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले आदिवासी समाज ने आजादी का बिगुल...

महंगाई की मार के बीच चार माह में चौथी बार कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दामों में कमी लाई राहत

नई दिल्ली। महंगाई की मार के बीच अब राहत की भी खबरें आने लगी है। लगातार बढती महंगाई के दौर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर राहत की खबर है। तेल और गैस कंपनियों ने गैस की कीमतों में रिव्यू करते हुए कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को कम कर आमजन को राहत दी है। और नई कीमत पर अब लोगों को सिलेंडर मिलने भी लगा है। बड़ी बात यह है कि पिछले चार महीनों में ये चौथी बार है कि जब कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को कम किया है। पर घरेलु गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं है। गौर करने वाली बात है कि पिछले चार माह की रिपोर्ट देखे तो कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया। पर कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। 4 महीने के अंदर कॉमर्शियल सिलेंडर पर 275 रुपए कम हुए हैं जो कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत कही ...