अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को मोरबी पुल हादसे पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 14 नवंबर तक स्थिति रिपोर्ट मांगी है। गुजरात सरकार के जिन विभाग के अफसरों से जवाब मांगा गया है, उनमें गृह विभाग, शहरी गृह विभाग, मोरबी नगरपालिका और राज्य मानवाधिकार आयोग शामिल हैं।
मोरबी में माच्छू नदी पर 30 अक्टूबर की शाम 140 साल पुराने ब्रिटिश राज में बने सस्पेंशन पुल के ढह जाने से हुए भीषण घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति आशुतोष शास्त्री की खंडपीठ ने एक समाचार पत्र की खबर के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से एक हफ्ते के अंदर पूरे घटनाक्रम को लेकर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 नवंबर की तारीख तय की गई है।...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शेल कंपनियों में निवेश और खनन पट्टे में अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दाखिल की गईं जनहित याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने झारखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें उसने इन याचिकाओं को सुनवाई योग्य माना था। इस तरह शीर्ष अदालत से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गलत तरीके से खनन लीज पट्टा आवंटन करने और उनके करीबियों द्वारा शेल कंपनियों में निवेश का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की गई थी। इस याचिका की वैधता को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने इस याचिकाओं को सुनवाई योग्य माना था। इसके बाद सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 17 अगस्त को इस मामले में शीर्ष अदालत ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित र...
EWS reservation: सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला देते हुए 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण को बरकरार रखने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा यह संविधान के खिलाफ नहीं है।
बता दें कि 50 फीसदी से अधिक आरक्षण होने पर EWS आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। ऐसे में सुनवाई के बाद SC ने यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण मिलता रहेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दाखिले और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS- Economically Weaker Sections ) के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले 103वें संविधान संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना अहम फैसला दिया।...
मेलबर्न। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत दर्ज कर सुपर 12 में अपना अभियान टॉप पर रहते हुए खत्म किया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ज़िम्बाब्वे को 71 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और सुपर 12 के ग्रुप 2 को 8 अंक के साथ टॉप किया है। इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में भिड़ंत इंग्लैंड से 10 नवंबर को होगी। ग्रुप 2 से भारत के अलावा पाकिस्तान ने 6 प्वाइंट्स के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
भारतीय टीम जहां 10 नवंबर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी, वहीं पाकिस्तान का सामना 9 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा। फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाना है। रविवार को हुए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ...
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने रविवार को यहां अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 11 वादे किए हैं। घोषणा पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया।
घोषणा पत्र जारी करने के बाद नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता लाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। हमारी सरकार एक सर्वे करेगी और वक्फ की जो संपत्ति है, उसकी कानून के मुताबिक एक न्यायिक आयोग के तहत जांच की जाएगी और उसका जो गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है उस पर रोक लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि हम 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की अगले 5 साल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जुड़ जाए। अगले 10 सालों में धार...
जयपुर। पाली में नगर परिषद सभापति रेखा भाटी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले को गंभीर मानते हुए यह फैसला किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निलंबन आदेश में हवाला दिया की ठेकेदार हनुमान सिंह राजपुरोहित ने सुसाइड करने से पहले एक पत्र लिखा जिसमें आरोप लगाया कि नगर परिषद में किए गए कार्यों का भुगतान करने के लिए सभापति व अन्य अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।
आरोप की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने सभापति रेखा भाटी को निलंबित किया है। हालांकि इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सभापति को 15 दिन का समय दिया है। इसमें वे इस घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रख सकती हैं।
बड़ी बात यह है कि अब कई पार्षद सभापति के पति पार्षद राकेश भाटी को भी निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि सुसाइड नोट में उनका भी नाम था। म...
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाया है कि भाजपा ने हमें गुजरात चुनाव ना लड़ने के लिए ऑफर दिया था। एक टीवी चैनल से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि मुझसे कहा गया कि गुजरात चुनाव मत लड़िए, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पूछताछ के दौरान सवाल कम किए और यह ज्यादा बोला कि केजरीवाल का साथ छोड़ दो, आपको सीएम बना देंगे। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने आप छोड़कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो अब उन्होंने मुझसे संपर्क किया है।
उन्होंने कहा है कि यदि आप गुजरात छोड़कर वहां चुनाव नहीं लड़ते हैं तो हम सत्येंद्र जैन और सिसोदिया दोनों को छोड़ देंगे और सभी आरोप हटा देंगे। यह पूछे जाने पर कि प्रस्ताव किसने दिया तो केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने किसी...
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी। भारत में तो ट्विटर के अधिकतर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया।
छंटनी को सही ठहराते हुए मस्क ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि ट्विटर के कार्यबल में कटौती का जहां तक सवाल है, तो कंपनी 40 लाख डॉलर प्रतिदिन का नुकसान उठा रही है। इसलिए दुर्भाग्य से हमारे पास कोई विकल्प नहीं रहा। ट्विटर को अप्रैल-जून की तिमाही में 27 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 6.6 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ था।
उन्होंने आगे लिखा कि कंपनी से निकलने वाले लोगों को तीन महीने की क्षतिपूर्ति पैकेज की पेशकश की गई थी। यह कानूनी रूप से जरूरी सीमा से 50 फीसदी अधिक है। मस्क ने कंपनी की आय में कमी के लिए एक्टिविस्ट को जिम्मेदार ठहराया है। मस्क ने कहा कि एक्टिविस्...
मोरबी। गुजरात के मोरबी में हुए केबल पुल हादसे की जांच ने मरम्मत का ठेका लेने वाली ओरेवा ग्रुप की कई अनियमितताओं को उजागर किया है। कंपनी ने मरम्मत के कुल बजट 2 करोड़ में से महज 12 लाख खर्च कर पुल खोल दिया था। इसके अलावा ग्रुप ने नवीनीकरण का उप-अनुबंध किया था और पुल को ठीक करने की जिम्मेदारी ध्रांगधरा स्थित फर्म देवप्रकाश सॉल्यूशंस को दी थी। ओरेवा की तरह, उप ठेकेदार के पास भी इस तरह के काम के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी नहीं थी।
सूत्रों ने बताया कि संरचना को मजबूत करने के बजाय कुछ पेंटिंग, ग्रीसिंग और अन्य सतही काम किए गए। पुल की मरम्मत पर खर्च किए गए पैसे का जिक्र देवप्रकाश सॉल्यूशंस से जब्त दस्तावेजों में है। इस तरह देखें तो कंपनी ने नवीनीकरण में कुल बजट का 6 प्रतिशत ही खर्च किया।
ओरेवा समूह के अध्यक्ष जयसुख पटेल जिनकी फर्म ने पिछले मार्च में मोरबी नगर पालिका के साथ 15 साल के रखरखाव और...
अमृतसर। राजनीति से जुड़े कई दिग्गज डेरा ब्यास में हाजिरी लगाते हैं। यही वजह है कि उनके यहां पहुंचने के राजनीतिक मायने भी तलाशे जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम बताया जा रहा है।
दरअसल डेरा ब्यास का पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी काफी असर है। डेरा ब्यास के अनुयायी बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश में भी मौजूद हैं। पंजाब चुनाव से पहले जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करने पहुंचे थे, तब भी इसके कई मायने निकाले गए थे।
गौरतलब है कि राधास्वामी डेरे की स्थापना 1891 में बाबा जैमल ने की थी। इस डेरे ने वैसे तो राजनीति से दूरी बनाकर रखी है, लेकिन बड़े स्तर पर...