India

कांग्रेस में खींचतान! अजय माकन ने राजस्थान प्रभारी का पद छोड़ा

जयपुर। प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी और 4 दिसंबर के उपचुनाव से पहले कांग्रेस की खींचतान में नया मोड़ आया है। अजय माकन ने राजस्थान प्रभारी का पद छोड़ दिया है। माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 8 नवंबर को चिट्ठी लिखकर गहलोत गुट के विधायकों की बगावत और उन पर एक्शन नहीं होने का मुद्दा उठाया है। माकन ने लिखा है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान आ रही है। 4 दिसंबर को उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में राजस्थान का नया प्रभारी नियुक्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने अब राजस्थान प्रभारी के तौर पर काम करने से मना कर दिया है। साथ ही दूसरा प्रभारी ढूंढने की अपील की है। इस चिट्ठी के बाद अब माना जा रहा है कि माकन राजस्थान प्रभारी के तौर पर काम नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक में मौजूदा अध्यक्ष खड़गे के साथ अजय माकन पर्यवेक्षक बनकर जयपुर आए थे...

पत्नी कार बेचकर पैसा मायके भिजवाना चाहती थी, पति ने मना किया तो पिटाई कर गरम चिमटे से जलाया, जान बचाने थाने पहुंचा पति

अक्सर भारत में घरेलू हिंसा के मामले सामने आते रहे हैं। जिनमें ज्यादातर मामलों में महिलाएं पीड़ित और शिकायतकर्ता होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है केवल महिलाएं ही पीड़ित हैं। पुरुष भी घरेलू हिंसा का शिकार होते हैं। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला। मामला हमीरपुर जिले में "राठ" कस्बे के पठानपुरा इलाके का है। चार पहिया कार बेचने को लेकर हुए विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की न केवल बेरहमी से पिटाई कर दी बल्कि उसे गर्म चिमटे से जलाकर घायल भी कर डाला। घटना के बाद पीड़ित पति ने रोते बिलखते हुए कोतवाली में आरोपी पत्नी के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है और गुस्सेल पत्नी से बचाने के लिए सुरक्षा मांगी है। घटनाक्रम के मुताबिक राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके के निवासी संजय पुत्र लल्लू प्रसाद ने राठ थाना कोतवाली में पत्नी के विरुद्ध घटना की लिखित शिकायत में बताया कि उसके पास एक का...

लक्जरी कार से हवाला के 2 करोड़ 60 लाख रूपये बरामद, राजस्थान में होती हुई गुजरात की तरफ जा रही थी कार

चित्तौड़गढ़। राजस्थान से गुजरात की तरफ जा रही एक लग्जरी कार से राजस्थान पुलिस ने दो करोड़ 60 लाख रुपए की नगदी पकड़ी है। यह पैसा हवाला कारोबार का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गुजरात में होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह पैसा एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने देर शाम नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से ढाई करोड़ से अधिक (Chittorgarh police Action) हवाला राशि पकड़ी। मामले में कार चालक समेत दो लोग पकड़े गए हैं। दोनों उदयपुर के रहने वाले हैं और पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली पुलिस ने 102 सीआरपीसी के तहत राशि जब्त कर रमेश कुमार व उत्तमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उत्तमसिंह पेशे से हैं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कोटा से उदयपुर हाईवे पर सेमलपुरा चौराहा पर नाकाबंदी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। SP राजन दुष्यंत ने यह जानकारी दी।...

एकल पट्टा प्रकरण में गहलोत सरकार के UDH मंत्री शांति धारीवाल को क्लीन चिट

हाई कोर्ट में आज हुई सुनवाई में मिली शांति धारीवाल को क्लीन चिट मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद मंत्री धारीवाल की ओर से प्रेस नोट जारी कहा एफआईआर में नाम तक नहीं था। -शांति धारीवाल एकल पट्टा प्रकरण में झूटा फसाया गया। -शांति धारीवाल लेकिन आज कोर्ट से मुझे न्याय मिला। - शांति धारीवाल एकल पट्टा प्रकरण में शांति धारीवाल की भूमिका नहीं आई सामने हाई कोर्ट में आज की सुनवाई मैं शांति धारीवाल को दी गई है क्लीन चिट जयपुर। एकल पट्टा प्रकरण में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को 8 साल बाद क्लीन चिट मिल गई है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पूरे प्रकरण में मंत्री शांति धारीवाल को क्लीन चिट दी है। एकल पट्टा प्रकरण में जस्टिस नरेन्द्र सिंह की एकलपीठ ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की भूमिका सामने नहीं आने के बाद ये निर्णय दिया हैं। जिसके बाद यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को...

महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पति गिरफ्तार

जयपुर। महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी दुर्गेश कुमार कौशल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी मेघा कौशल का विवाह 2018 में शिवम निझावन के साथ हुआ। दोनों सरकारी बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2022 में दोनों का तबादला दिल्ली से जयपुर हो गया था। दोनों दिल्ली से जयपुर पर आकर गांधीनगर स्थित आरबीआई स्टाफ क्वार्टर में शिवम की मां के साथ रहने लगे। परिवादी का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही शिवम और उसके परिवार वाले कम दहेज लाने की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। दिल्ली से जयपुर आने के बाद भी शिवम और उसकी ...

मर्डर के बाद आफताब ने दूसरी लड़की फ्लैट में बुलाई, श्रद्धा के टुकड़े अलमारी में छिपा दिए

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर मंगलवार को दिल्ली पुलिस महरौली के जंगल पहुंची। अब तक 10 बॉडी पार्ट्स मिलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आफताब ने मर्डर के बाद एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया था। तब श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स फ्लैट में ही थे। श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए ही दूसरी लड़कियों से संपर्क किया। एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया भी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब दूसरी लड़की घर आई तो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। उन्हें आफताब ने अलमारी में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस अब बम्बल से जानकारी मांगने की तैयारी कर रही है। पुलिस को पता करना है कि मर्डर के बाद जो लड़की आफताब के घर आई थी, वो कौन है। पुलिस जानना चाहती है कि क्या यही लड़की इस हत्य...

गहलोत सरकार के मंत्री ने कहा, 31 दिसंबर तक मेरी बात नहीं मानी तो मंत्री और विधायक पद से दूंगा इस्तीफा

Rajasthan Politics and Politician: राजस्थान में अपनी ही पार्टी के खिलाफ कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के बगावती सुर तेज होते दिखाई दे रहे हैं। अभी विधायक और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा की बयानबाजी से जुड़ा विवाद थमा भी नहीं है कि अब राजस्थान सरकार के मंत्री और विधायक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार के खिलाफ ही मैदान में उतर आ गए हैं। यह मंत्री CM के खास भी माने जाते हैं। पिछले दिनों से ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। वहीं, अब मंत्री राजेंद्र सिंह यादव भी खफा नजर आ रहे है। राजेंद्र सिंह यादव जयपुर के कोटपूतली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं। लेकिन अब अचानक से सरकार का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोटपूत...

वनरक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बेरोजगारों का गुस्सा फूटा, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव

जयपुर। वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में सोमवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव किया। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बेरोजगारों ने कर्मचारी चयन बोर्ड घेराव करके हल्ला बोला। उपेन यादव ने मांग की है कि वनरक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में लिप्त सभी दोषियों की संपत्ति जब्त करके सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई नए कानून के तहत की जाए। साथ ही उन्होंने मांग की है कि ग्राम विकास अधिकारी, कंप्यूटर अनुदेशक, मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्तियों का परिणाम जारी किया जाए। प्रयोगशाला सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, पीटीआई भर्ती का दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी किया जाए। पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, पशुधन सहायक भर्ती की सूची जारी की जाए। ओबीसी आरक्षण की विसंगतियां तत्काल दूर करके शिक्षक भर्ती एवं सूचना सहायक भर...

93 हजार गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती एनवक्त पर रद्द

जयपुर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर वैकल्पिक तौर पर व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा 93 हजार गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती वरीयता सूची निकाले जाने के 2 दिन पहले एनवक्त पर रद्द कर दी गई है। इससे रोजगार की आस लगाए बैठे बेरोजगारों के सपनों पर पानी फिर गया है। सरकार के दिशा निर्देश पर सोमवार को शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर गेस्ट फैकल्टी भर्ती के आदेश स्थगित कर दिए हैं। हालांकि आदेश में भर्ती स्थगित करने का कारण नहीं बताया गया है। सूत्रों के अनुसार इस विद्या संबल योजना भर्ती प्रक्रिया के तहत एससी-एसटी आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया था। इस पर एससी-एसटी संगठनों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी और आरक्षण का प्रावधान लागू नहीं करने पर मामला कोर्ट में जाने की भी संभावना थी। सरकार ने आनन-फानन में आगामी विधानसभा चुनाव में रा...

सचिन पायलट की मल्लिकार्जुन खड़गे और वेणुगोपाल के साथ बैठक के बाद फिर सियासी अटकलों का दौर

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सोमवार को यहां एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ हुई बैठक के बाद एक बार फिर सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या पायलट का दिल्ली दौरा कोई उलटफेर करेगा? हालांकि बताया यह जा रहा है कि यह बैठक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगे के चरणों को लेकर हुई है, लेकिन पायलट की खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजस्थान में पायलट कैंप लगातार नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है। ऐसे में पायलट की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इसे पायलट के दबाव के तौर पर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले ही पायलट समर्थक उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का दबाव बना रहे हैं। हाल ही में पायलट समर्थक...