India

मुख्यमंत्री गहलोत ने मुझ पर गलत और झूठे आरोप लगाए हैं, पता नहीं कौन CM को ऐसी सलाह दे रहा है: पायलट

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एक बार फिर से राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जमकर बयानबाजी की गई है। उन्होंने एक बार फिर से सचिन पायलट को गद्दार तक कहा। यह सब ऐसे मौके पर हुआ जब राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव है। और आलाकमान ने किसी भी तरह की बयानबाजी से इंकार कर रखा है। उधर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाजी करने के लिए कौन सलाह दे रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यदि इस तरह की बयानबाजी हुई तो राजस्थान में सरकार कैसे रिपीट होगी, यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गलत और झूठे आरोप मुझ पर लगाए हैं जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में पार्टी को एकजुट रहने की जरूरत है ऐसे में ह...

सचिन पायलट को हाईकमान CM नहीं बना सकता, जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की: CM गहलोत

Ashok Gehlot statement On Sachin Pilot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर एक ऐसा सियासी बयान दिया है जिससे प्रदेश की सियासत गर्म हो गयी है। उन्होंने फिर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की आलोचना करते हुए उन्हें फिर गद्दार करार दिया है। CM गहलोत ने कहा कि एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। हाईकमान सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है। एक आदमी जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, उसने पार्टी को धोखा दिया, उसने गद्दारी की है।'" एक टीवी चैनल को अशोक गहलोत ने कहा कि 2020 के राजनीतिक संकट जैसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि एक पार्टी अध्यक्ष ने ही अपनी सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके लिए बीजेपी की तरफ से पैसा दिया गया था. बीजेपी के दिल्ली दफ्तर से 10 करोड़ रुप...

आयुषी ऑनर किलिंग का राजस्थान कनेक्शन, एक साल पहले भरतपुर के लड़के से शादी कर चुकी थी आयुषी, नाराज पिता ने गोली मारकर सूटकेस में बंद किया

भरतपुर। मथुरा के आयुषी ऑनर किलिंग मामला राजस्थान से भी जुड़ा निकला है। पुलिस के अनुसार 22 साल की आयुषी ने 1 साल 3 महीने पहले दिल्ली में भरतपुर के एक लड़के छत्रपाल से शादी कर ली थी। आयुषी के घरवालों को तो यह बात पता थी, लेकिन वे इस शादी से नाखुश थे। वहीं छत्रपाल के परिजन शादी की बात से ही बेखबर थे। छत्रपाल उर्फ अनिल बिधूड़ी वैर थाने इलाके के तौयारी गांव का रहने वाला है। अभी उसके पिता सुखदेव सिंह बयाना के बजरंग बिहार कॉलोनी में मकान बना रहे हैं। छत्रपाल के करीबियों ने बताया कि छत्रपाल अपनी शादी की जानकारी छिपा रहा था। गौरतलब है कि गत 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में आयुषी की लाश मिली थी। दो दिन पहले जब इस हत्याकांड का राज खुला तब जाकर छत्रपाल के घरवालों को भी पता चला कि आयुषी प्रेम प्रसंग में जिस लड़के का नाम सामने आ रहा है, वो उनका बेटा ही है। इधर, आयुषी के मर्डर से 10 दिन पह...

राज्य भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को श्रेणीवार आरक्षण देने पर विचार जारी: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को श्रेणीवार आरक्षण का लाभ देने पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा कर्नाटक सहित देश के अधिकांश राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को मिल रहे आरक्षण के नियमों का अध्ययन कराया गया। इनमें ऐसे बड़े राज्यों, जिनमें भूतपूर्व सैनिकों को भर्तियों में 5 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया जा रहा है, के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही विभिन्न राज्यों के भर्ती आयोगों एवं चयन बोर्ड्स की भर्ती विज्ञप्तियों का भी अध्ययन किया गया। उदाहरण के तौर पर भारत सरकार की भर्तियों, दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड भर्ती आयोग तथा पंजाब पुलिस भर्ती की विज्ञप्...

पायलट को सीएम नहीं बनाने पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोकने की चेतावनी देने वाले गुर्जर नेता पर पैनी नजर

जयपुर। दिसंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस को मिलकर तैयारियां करनी चाहिए उस वक्त राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की मांग फिर तेजी से उठने लगी है। पायलट खेमा एक बार फिर गहलोत खेमे के खिलाफ मुखर होकर बोल रहा है। हालांकि दोनों ही नेता राजनीतिक परिपक्वता का उदाहरण पेश कर रहे हैं लेकिन विवाद इस बार थोड़ा ज्यादा बढ़ सकता है। क्योंकि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने अब पायलट की पैरवी की है। हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की चेतावनी दी थी। वह अब भी अपने बयान पर अडिग हैं। और उन्होंने मंगलवार को गुर्जर सीएम बनाए जाने की बात कही। बैंसला का कहना था कि गुर्जर समाज ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिए थे, हमें एमएलए नहीं, मुख्यमंत्री चाहिए। बैंसला ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि 3 दिसंबर को ...

6 महीने के भीतर 25,000 अमृत सरोवर का निर्माण पूरा

नई दिल्ली। मिशन अमृत सरोवर के शुभारंभ के 6 महीने के भीतर 25,000 से अधिक अमृत सरोवर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 15 अगस्त, 2023 तक 50,000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 17 नवंबर, 2022 तक अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए लगभग 90,531 स्थलों की पहचान की गई है। जिनमें से 52, 245 स्थलों पर काम शुरू कर दिया गया है। यह संख्या अमृत सरोवर के रूप में वर्षा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मिशन अमृत सरोवर में होने वाली सभी गतिविधियों को पकड़ने के लिए एक अमृत सरोवर पोर्टल बनाया गया है। जल संरक्षण एवं जल संचय के उद्देश्य से और देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75वें साल में, आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने के संकल्प के साथ मिशन अमृत सरोवर दिनांक 24 अप्रैल 2022 को शु...

रक्षा मंत्री और उनके कंबोडियाई समकक्ष ने सिएम रीप में पहली बार भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

कंबोडिया। वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप में आज भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसे 'आसियान-भारत मैत्री वर्ष' के रूप में भी मनोनीत किया गया है। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल टी बान ने की। यह कार्यक्रम कल होने वाली 9वीं आसियान-रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) प्लस से पहले आयोजित हुआ। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में आसियान देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक एवं मजबूत संबंधों का उल्लेख किया। भारत-आसियान संबंध हाल ही में 12 नवंबर, 2022 को कंबोडिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ चुके हैं।  राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीयता भार...

53वें इफ्फी के 'इन-कन्वर्सेशन' सत्र में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साझा की सफलता की कहानी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "यदि आपको शून्य से शुरुआत करनी है, तो आपको सबसे पहले उसे भूलना होगा जो अब तक आपने सीखा है।" बॉलीवुड की कुछ प्रमुख फिल्मों, जैसे ब्लैक फ्राइडे, न्यूयॉर्क, पीपली लाइव, कहानी और गैंग्स ऑफ वासेपुर के सम्मानित अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आज 'एक अभिनेता के रूप में यात्रा' विषय पर 'इन-कन्वर्सेशन' सत्र को संबोधित किया। यह सत्र, 20 से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के तहत आयोजित किया गया। एक अभिनेता बनने की अपनी यात्रा के बारे में बताते, उन्होंने कहा कि एक स्थानीय कॉलेज से स्नातक होने के बाद, उन्होंने थोड़े समय के लिए एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में एक केमिस्ट के रूप में काम किया। हालांकि, अभिनेता बनने के सपने को पूरा करने के लिए वह थिएटर से जुड़ गए। आखिरकार, उन्हें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएस...

मंत्री जी भाषण दे रहे थे, कलेक्टर फोन पर बात कर रहे थे, नाराज मंत्री ने बाहर निकाला, आईएएस एसोसिएशन में आक्रोश

मंत्री जी भाषण दे रहे थे, कलेक्टर फोन पर बात कर रहे थे, नाराज मंत्री ने बाहर निकाला,आईएएस एसोसिएशन में आक्रोश बीकानेर में एक ऐसा वाकया हुआ जिससे अब एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी और नेताओं में टकरार बढ़ना तय है। इस बार मामला राजस्थान सरकार के मंत्री रमेश मीणा और बीकानेर के कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल से जुड़ा है। बीकानेर में राजिविका के स्वयं सहायता समूहों के संवाद कार्यक्रम के दौरान फोन पर बात कर रहे कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने बाहर निकाल दिया। नाराज रमेश मीणा ने कहा आप यहां से बाहर जाइये। तब कलेक्टर बाहर चले गए। घटनाक्रम के मुताबिक मंत्री रमेश मीणा मंच से भाषण दे रहे थे और उस वक्त कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। ऐसा देख मंत्री भड़क गए और कहा कि क्या ब्यूरोक्रेट्स इतने हावी हैं क्या इस स्टेट में जो मंत्री की बात नहीं सुन रहे। आप जाइए यहां से। हालांकि जब मंत...

IPS अधिकारियों को हराकर IAS अधिकारियों ने अपने नाम किया सी.एस. चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता का खिताब, DGP ने दी बधाई

जयपुर। राजस्थान के आईएएस अधिकारियों की टीम ने आईपीएस अधिकारियों की टीम को हराकर सी.एस. चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीनियर आईएएस नवीन महाजन की अगुवाई में यह खिताब जीता गया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित अष्ठम राजस्थान राज्य सचिव सेवा सीएस चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा रहे। इस मौके पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि खेल मानसिक दक्षता संवर्धन के लिए जरूरी है। इसलिये इस तरह के प्रतियोगिता से अधिकारियों के मध्य सामंजस्य बढे़गा। उन्होंने कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारियों का कार्य बेहद चुनौतिपूर्ण है। ऐसे में खेल काफी हद तक अधिकारियों के तनाव को दूर करने में मददगार साबित होंगे। मिश्रा सोमवार को उन्होंने प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर विजेता अधिकारियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस मौक...