नई दिल्ली। खबर है कि रवीश कुमार ने एनडीटीवी से इस्तीफ़ा(Ravish Kumar Resigns From NDTV) दे दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। एशिया के सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) के हाथ में NDTV की सत्ता आते ही यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
इससे पहले नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) की और से 29 नवंबर को जारी बयान में कहा गया था कि उसकी प्रमोटर इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने राधिका रॉय और प्रणय रॉय के फर्म के बोर्ड में निदेशक के रूप में इस्तीफे को मंजूरी दे दी है।
इससे पहले अगस्त 2022 में जब रवीश कुमार के इस्तीफे की बात आई थी तो उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि "मेरे इस्तीफ़े की बात ठीक उसी तरह अफ़वाह है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे इंटरव्यू देने के लिए तैयार हो गए हैं और अक्षय कुमार बंबइया आम लेकर गेट पर मेरा इंतज़ार ...
नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे परियोजना पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की स्थापना के लिए 245.081 अरब कोरियाई वॉन (लगभग 1,495.68 करोड़ रुपये) के आर्थिक विकास सहयोग कोष (ईडीसीएफ) ऋण के संबंध में भारत सरकार और कोरिया गणराज्य सरकार के बीच एक समझौते पर आज यहां हस्ताक्षर किए गए।
इस परियोजना का उद्देश्य इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) एवं यातायात केंद्र (ट्रैफिक सेंटर) की स्थापना के जरिए यातायात प्रबंधन में दक्षता बढ़ाना, टोल संग्रह प्रणाली (टीसीएस) की स्थापना के जरिए टोल प्रबंधन में दक्षता बढ़ाना, और कोरिया गणराज्य से प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के जरिए आईटीएस एवं इसके ओएंडएम का एक टिकाऊ मॉडल स्थापित करना है।
कोरिया गणराज्य को अक्टूबर, 2016 में विकास सहयोग के लिए भारत के आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) साझेदार के रूप में नामित किया गया था। यह कोरिया गणराज्य की सरकार...
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे पावरफुल उद्योगपतियों में शुमार भारतीय दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी अब एनडीटीवी के भी मालिक होंगे। लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहे गौतम अडानी ने एनडीटीवी पर भी अब अपना मालिकाना हक प्राप्त कर लिया है। नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने 29 नवंबर को कहा कि उसकी प्रमोटर इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने राधिका रॉय और प्रणय रॉय के फर्म के बोर्ड में निदेशक के रूप में इस्तीफे को मंजूरी दे दी है।...
जयपुर। राजस्थान सरकार का सरकारी महकमा आवासन मण्डल लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। आवासन मण्डल इस पर वक्त राजस्थान के सभी सरकारी महकमों में सबसे चर्चित विभाग बना हुआ है। आवासन मण्डल की सफलताएं और विभाग की ओर से किए जा रहे नित नए प्रयोग किसी से छुपे नहीं है। यही कारण है कि राजस्थान आवासन मण्डल राजस्थान की जनता को उचित दरों पर प्राइवेट बिल्डर्स से भी बेहतर आवास और फ्लैट्स उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
राजस्थान आवासन मण्डल ने बदलते समय एवं आवश्यकताओं के अनुरूप आमजन को सुविधाजनक रेडी टू शिफ्ट आवास एवं फ्लैट्स उपलब्ध कराने के लिये अपने नक्शों टाइप डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब मण्डल के जो भी मकान एवं फ्लैट्स बनेंगे वे किसी भी मायने में बडे बिल्डरों द्वारा तैयार किये जाने वाले विला एवं फ्लैट्स से कमतर नहीं होंगे। आवासन आयुक्त पवन अरोडा की मंजूरी के बाद नये टाइप डिजा...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी विवाद, और बयानों के वाॅर के बीच दोनों नेता एक बार फिर साथ नजर आए। साथ ही ऐसे जैसे दोनों के बीच कभी कोई विवाद था ही नहीं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही हैं।
दरअसल भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयपुर में कांग्रेस की बैठक हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के साथ सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। सचिन पायलट भी इस बैठक में शामिल थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की इसमें अहम भूमिका रही।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट में सियासी सुलह करवा दी है। गद्दार विवाद के बाद मंगलवार को पहली बार एक बैठक में गहलोत पायलट के बीच रामा श्यामा हुई। इसके बाद वेणुगोपाल ने पहले बंद कमरे में दोनों को मिलवाया और फिर मीडिया के सामने गहलोत और पायलट के हाथ खड़े करवाकर कहा दिस इ...
बीजिंग। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ राजधानी बीजिंग से शुरू हुआ प्रदर्शन अब 13 बड़े शहरों तक पहुंच गया है। बीजिंग के अलावा लॉन्चो, शियान, चोंगकिंग, वुहान, झेंगझोऊ, कोरला, होटन, ल्हासा, उरुमकी, शंघाई, नानजिंग और शिजियाझुआंग में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यहां पिछले तीन दिनों से लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज से लेकर लोगों को गिरफ्तार तक कर रही है, लेकिन लोगों का गुस्सा खत्म नहीं हो रहा है।
रविवार रातभर लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान लोग नारेबाजी करते हुए लॉकडाउन हटाने और आजादी देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें फ्रीडम ऑफ प्रेस, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन, फ्रीडम ऑफ मूवमेंट चाहिए। हमें हमारी आजादी दे दो। लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चीन में 10 महीनों से जीरो कोविड पॉल...
इंदौर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गहलोत और पायलट दोनों ही पार्टी के असेट्स हैं। राजस्थान की सियासी गतिविधियों का भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने यह बात कही। राजस्थान के सियासी घमासान पर उन्होंने कहा कि पूरा मामला पार्टी नेतृत्व देख रहा है। मैं तो सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि गहलोत और पायलट दोनों ही हमारे लिए असेट्स हैं। भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान जाएगी तो उसका और भी भव्य स्वागत होगा। इसे लेकर मुझे कोई चिंता नहीं है। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, लोगों का समर्थन भी बढ़ रहा है। आगे भी ये जारी रहेगा और लोगों का प्यार-समर्थन मिलता रहेगा।
"हमारी इमेज बिगाड़ने में करोड़ो खर्च कर रही भाजपा&q...
नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी ही वारदात का खुलासा हुआ है। करीब पांच माह पहले हुई इस वारदात में महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसके 10 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और कई दिन तक आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकती रही। त्रिलोकपुरी में हुए हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिसकी हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है, जो त्रिलोकपुरी में रहता था। हत्या की आरोपी महिला का नाम पूनम है, वह अंजन की दूसरी पत्नी है। बेटे का नाम दीपक है, जो अंजन का सौतेला बेटा है। मां और बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है। सोमवार को ही 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आए। इसमें बेटा बैग में टुकड़े ले जाता दिखाई दे रहा है और मां भी पीछे दिख रही है। पुलिस ने कुछ फोटोज भी जारी किए हैं, जो मृतक के बॉडी पार्ट्स के हैं।
पुलिस ने 6 टुकड़े बरामद किए हैं...
जयपुर। नसीराबाद के कचोड़े, पुष्कर के मालपुए, गंगापुर के खीरमोहन, दौसा के डोवठे, कोटा की कोटा कचोरी, भुसावर का अचार, चिड़ावा का पेड़ा, अलवर का कलाकंद, पाली का गुलाब हलवा, बीकानेर की भुजिया, जोधपुर के मिर्च बड़े, प्रतापगढ़ का आम पापड़ जैसे विशेष व्यंजनों का जायका आमजन को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने के लिए उद्योग विभाग 9 से 12 दिसंबर को 56 भोग फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है।
उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख ने सोमवार को उद्योग भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों महाप्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों से बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी 9 से 12 दिसंबर तक राजस्थान हाट, जल महल में चलने वाले इस फेस्टिवल में प्रदेश के सभी जिलों के मशहूर खाद्य उत्पाद, मसाले, मिठाई और रसोई से संबंधित बर्तनों से संबधित स्टालें लगाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के व्यजनों...
जयपुर। राजस्थान पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, मानेसर में आयोजित राष्ट्रीय काउंटर आइईडी यानि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ के डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह की अगुवाई में राजस्थान पुलिस की टीम ने 21 से 26 नवंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में यह खिताब जीता। सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की काउंटर आइईडी क्षमता को परखा जाता है। एनएसजी मानेसर में हर वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से पुलिस और सुरक्षाबलों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के 16 जवानों ने डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान अलग अलग परिस्थितियों से निपटने के कौशल को परखा जाता है जिसमें आइईडी ...