नई दिल्ली। एनएलसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने एनएलसी इंडिया अस्पताल में उच्च सुविधाओं वाले अत्याधुनिक कैथ लैब युक्त कार्डिएक सेंटर का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में यह ऐसी अति-आधुनिक कैथ लैब है जो एनएलसी इंडिया अस्पताल और हितधारकों द्वारा रेफर किए गए रोगियों को किसी भी हृदय रोग के लिए कार्डियोलॉजी संबंधी ओपीडी और इनपेशेंट उपचार उपलब्ध कराती है और आम जनता भी इसमें इलाज करा सकती है। यहां पर कोरोनरी एंजियोग्राम, आपातकालीन और चुनिंदा कोरोनरी पेरीफेरल एंजियोप्लास्टी, पेस मेकर इम्प्लांटेशन और अन्य प्रक्रियाएं की जा सकती हैं। यह केंद्र सभी प्रकार की चिकित्सीय आपात स्थितियों से निपटने के लिए सुसज्जित होगा। इस कैथ लैब में सभी सुविधाओं (3 ईआर, 6 सीसीयू, 2 रिकवरी, 5 वार्ड, 6 सेमी-प्राइवेट और 3 सिंगल रूम बेड) के साथ 25 बिस्तरों वाली कार्डिएक सुविधा के साथ स...
अलवर। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो को लेकर घिर गए हैं। वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। मालवीय ने बुधवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे हैं। मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है। सिंह राहुल गांधी के जूतों के फीते बांधने के लिए अपने घुटनों पर आ गए। खड़गे जी इसी परिपाटी की बात कर रहे थे।
इस पर भंवर जितेंद्र सिंह ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं था। फीते मेरे खुले हुए थे, राहुल गांधी के कहने पर अपने फीते बांधे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने राहुल गांधी की टीशर्ट को 25 हजार रुपए की होने का दावा किया था। अब वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि भंवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जू...
चंडीगढ़। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। यहां भाषण देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा रोकने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब नया फाॅर्मूला निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी है कि मास्क लगाओ... कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।
हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन भाषण में राहुल ने यह भी कहा
हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को संसद में बिहार पर दिए अपने विवादित बयान को वापस ले लिया। गोयल ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है, अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं। गोयल ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे।
इससे पहले इस मुद्दे पर बिहार के सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा को छोड़कर बाकी दूसरे दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, लेफ्ट और शिवसेना सहित कई पार्टियों के सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की। आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी राज्यसभा में बिहार के बारे में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए पीयूष गोयल से माफी की मांग की थ...
जयपुर। उत्तर भारत से चली सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ में बुधवार को सीजन का घना कोहरा देखने को मिला। ये कोहरा सुबह 11 बजे तक छाया रहा। यहां विजिबिलिटी भी बहुत कम रही। इससे हाईवे पर सुबह 10 बजे तक हेडलाइट ऑन करके गाड़ियां चलानी पड़ी। कोहरे और तेज ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिला। लोग सुबह देरी से अपने घरों से निकले तो वहीं जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते दिखे। सर्द हवाएं चलने से सीकर, चूरू, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर समेत कई जगह ठिठुरन बढ़ गई। सबसे कम तापमान 5.2 चूरू में दर्ज हुआ। हालांकि कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा भी है। जयपुर में बुधवार सुबह से हल्की सर्द हवाएं चलने के साथ ही आसमान में हल्की धुंध भी रही। इससे सुबह सूरज की तपन भी कम रही। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सिय...
नई दिल्ली। चीन में कोरोना केसों की बढ़ती तादाद को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को कहा कि भारत के शानदार वैक्सीनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए जनता को इस महामारी के फैलाव से घबराने से ज़रूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि भारत सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन करें। उल्लेखनीय है कि अदार पूनावाला, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, जो कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण करती है। ट्विटर पर एक पोस्ट में अदार पूनावाला ने लिखा कि कोविड केसों के बढ़ने की चीन से आ रही ख़बर चिंताजनक है, लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हमारा वैक्सीनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। हमें भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय पर भरोसा बनाए रखना होगा और उनके द्वारा तय की गई गा...
नई दिल्ली। कोरोना महामारी बढ़ने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सबसे पहला लेटर प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था। दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में रैली की थी, जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं।
गहलोत ने कहा कि 21 दिसंबर की सुबह राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पर उमड़ी भारी भीड़ से मोदी सरकार घबरा गई है। उनकी तरफ से लेटर लिखने का मतलब यात्रा को डिस्ट...
नई दिल्ली। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मीटिंग के बाद नीति आयोग के डॉ वीके पॉल ने लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की है। ये गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27 प्रतिशत आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। दूसरी ओर, एक्सपर्ट के मुताबिक भारत जैसे देश को खतरा नहीं है, क्योंकि देश में वैक्सीनेशन के 3 राउंड हो चुके हैं। लोगों में इम्यूनिटी डेवलप हो चुकी है। कोरोना तो भारत में भी हर जगह होगा, लेकिन वह अब हम पर इसीलिए असर नहीं कर रहा। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित...
नई दिल्ली। दुनिया को एक बार फिर से कोरोना की चिंता सताने लगी है। चीन और अमेरिका जैसे देशों में फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बीच सतर्कता के तौर पर भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है। भारत के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखकर कहा गया है कि सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर देना होगा।
इस समय देश में कोरोना के मामले ज्यादा नहीं हैं, मौतें भी काफी कम हो गई हैं. लेकिन क्योंकि पूरी दुनिया में ये वायरस फिर पैस पसार रहा है, ऐसे में सरकार भी कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।
हालांकि भारत मे अभी मामले कम हैं लेकिन सरकार सतर्क है। इसी वजह से स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि अगर कोरोना...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर मंगलवार को राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। भाजपा ने खड़गे से माफी की मांग की। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राजस्थान के अलवर में रविवार को कहा था कि हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या कोई कुर्बानी दी है? नहीं। इधर, मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। करीब 15 मिनट ही गुजरे थे। भाजपा सांसदों ने खड़गे से माफी मांगने की अपील करते हुए हंगामा कर दिया। मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभद्र भाषण दिया। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कहीं और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की। खड़गे को भ...