India

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में जियो ट्रू 5जी का शुभारंभ किया

• नाथद्वारा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बाद, कोटा जियो ट्रू जी से जुड़ने वाला राज्य का छठा शहर बना • अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर और गंगानगर में भी जल्द उपलब्ध होगा जियो ट्रू 5जी • जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित जियो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ अलिमिटेड 5जी डेटा भी मिलेगा कोटा/ मुंबई। राजस्थान का कोटा शहर जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। नाथद्वारा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बाद कोटा जियो ट्रू 5जी से कनेक्ट होने वाला राज्य का छठा शहर है। अगले कुछ महीनों में अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर और गंगानगर में भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा। 2023 के अंत तक राजस्थान के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज ...

लोकसभा अध्यक्ष ने राजस्थान में दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

कोटा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के लिये दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24th-25thजनवरी 2023 को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार,  कैलाश चौधरी ने किया।   उद्घाटन समारोह में लालचंद कटारिया, कृषि और पशुपालन मंत्री, राजस्थान सरकार और श्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार भी उपस्थित थे। उनके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों और लगभग 15 हजार किसानों, एग्री स्टार्टअप, कॉर्पोरेट्स बैंकर्स, विस्तार श्रमिकों और निजी कृषि संस्थानों के कर...

कश्मीर के 8 और हिमाचल के 4 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कश्मीर के 8 और हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सैलानियों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने कहा है कि राज्य के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर और कुपवाड़ा जिलों में मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन और बारामुला और गांदरबल जिलों में कम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है। अथॉरिटी ने लोगों को सावधानी बरतने और इन क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में खतरे की आशंका जताई गई है। स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (SASE) मनाली ने चेतावनी जारी करते हुए कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी और किन्नौर जिले में ग्लेशियर व हिमखंड गिरने की आशंका जताई है। चेतावनी के अनुसार, जिला कुल्लू के नेहरू कुंड, कुलंग, पलचान, कोठी, रोहतांग पास, सोलं...

जी-20 की पहली पर्यावरण और जलवायु निरंतरता कार्य-समूह की बैठक 9 से 11 फरवरी, 2023 तक बेंगलुरु में

नई दिल्ली। भारत 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा। यह फोरम जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और भारत द्वारा आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक मंच पर लायेगा। शेरपा ट्रैक के माध्यम से, प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और सिफारिशें करने के लिए भारत की अध्यक्षता में 13 कार्य समूहों और दो कार्य-व्यापार समूह की बैठक होगी। पर्यावरण, जलवायु और वहनीयता, शेरपा ट्रैक के तहत कार्य समूहों में से एक है। पर्यावरण और जलवायु निरंतरता कार्य समूह (ईसीएसडब्लूजी) की चार बैठकें निर्धारित हैं, जिनकी मेजबानी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय करेगा। ईसीएसडब्ल्यूजी में चर्चा 'तटीय स्थिरता के साथ नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने', 'क्षरित भूमि और पारिस्थितिक तंत्र की बहाली' तथा 'जैव विविधता में वृद्धि' और 'चक्रिय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने' पर केंद्रित होगी।...

भारत में छह मित्र देशों के लिए एक सप्ताह का समुद्री बचाव समन्वय केंद्र संचालन और खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मुम्बई। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने 16 से 21 जनवरी, 2023 के बीच मुंबई में एक सप्ताह का समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) संचालन और खोज एवं बचाव (एसएआर) पाठ्यक्रम आयोजित किया। यह विशेष प्रशिक्षण सत्र छह मित्र देशों - बांग्लादेश, सेशेल्स, श्रीलंका, मॉरीशस, म्यांमार और मालदीव के समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों व नाविकों के लिए भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (आईटीईसी) के तहत संचालित किया गया था। इस विशेष प्रशिक्षण में कुल 22 प्रशिक्षुओं (10 अधिकारियों व 12 नाविकों) ने भाग लिया। पाठ्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय कार्य प्रणालियों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें मुख्य रूप से समुद्री खोज और बचाव, योजना एवं सहयोग, वैश्विक समुद्री संकट तथा सुरक्षा प्रणाली, वैमानिकी व समुद्री खोज एवं बचाव के सामंजस्य पर व्याख्यान, उपग्रह-सहायता प्राप्त खोज व बचाव संचालन के कानूनी पृष्ठभ...

महज 29 साल की उम्र में खुद का सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल लॉन्च कर इस युवा ने दुनिया के मीडिया जगत में किया बड़ा धमाका

जयपुर। कहते हैं विजेता कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी विजयी नहीं होते। अगर आप रात में संतुष्ट हो कर सोना चाहते हैं तो सुबह दृढ संकल्प के साथ उठिए। असंभव और संभव के बीच का अंतर किसी व्यक्ति विशेष के दृढ संकल्प पर निर्भर करता है। और ऐसा ही कुछ साबित कर दिखाया है राजस्थान के एक साधारण परिवार में जन्में असाधारण प्रतिभा के धनी, दृढ़ संकल्पित, विज़नरी युवा विनायक शर्मा ने। जिन्होंने महज 29 साल की उम्र में खुद का सेटेलाइट रीजनल हिंदी न्यूज़ चैनल लॉन्च कर ना केवल देश की बल्कि दुनिया की मीडिया इंडस्ट्री में एक नया धमाका कर दिया है। इस चैनल की शुरुआत रविवार को हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने की। अब 26 जनवरी को पब्लिक के बीच में यह चैनल होगा, और चैनल देश को समर्पित किया जाएगा। यह चैनल दुनिया के 160 देशों में लाइव देखा जा सकेगा। चैनल के फाउंडर ...

जी-20 बैठक को लेकर CM गहलोत और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल ने मुलाकात की एवं जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक आयोजित होने जा रही जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक के संबंध में चर्चा की। गहलोत ने कहा कि जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश-प्रदेश में व्यापक स्तर पर निवेश आने की संभावना है। जयपुर में आयोजित होने वाली बैठक के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। अधिकारियों को जी-20 वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन के निर्देश दिए। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि उदयपुर में जी-20 की शेरपा बैठक के आयोजन की विश्व भर में सराहना हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान सरकार की इसके लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर जी-20 शेर...

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन

नई दिल्ली। देश की राजनीति में कद्दावर नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। वो 75 साल के थे। उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है. 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली. बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है.

राष्ट्रपति ने प्रदान किए डिजिटल इंडिया पुरस्कार - 2022

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज डिजिटल इंडिया पुरस्कारों के सातवां संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 न केवल सरकारी संस्थाओं बल्कि स्टार्टअप्स को भी डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए स्वीकार, प्रेरित और प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भारत को एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज में बदलने की दिशा में एक कदम हैं, जहां डिजिटल शासन प्रणाली के प्रभावी उपयोग से लोगों की क्षमता का पता चलता है। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोगों को लाभान्वित करने के लिए किए गए विविध प्रकार के नवाचारों - नागरिक सशक्तिकरण और डेटा साझाकरण मंच से लेकर व्यापार करने में आसानी को देखकर प्रसन्नता हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि सामाजिक न्याय डिजिटल नवाचारों का प्रमुख उद्देश्...

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 1 जनवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा : अमित शाह 

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 1 जनवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा। यह ऐलान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा में किया। शाह बोले- 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान में भाजपा का अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा। सिर्फ राम मंदिर नहीं, एकाध साल दो साल जाने दीजिए मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा कि पूरी दुनिया यहां देखने आएगी। काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया, महाकाल का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ और अंबा जी का मंदिर सोने का हो रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर नया बन रहा है। शाह ने राम मंदिर के निर्माण और उसके उद्घाटन की घोषणा को लेकर कहा कि कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर...